International (Foreign) Job Karne ke Liye Requirements in Hindi? (विदेश में जॉब कैसे पाए)

विदेश में नौकरी कैसे मिलेगी?

आज मुझे बहुत अच्छा लग रहा है क्योंकि जिस टॉपिक पर आज लिखने वाला हूँ, इस विषय के बारे में मेरी तरह करोड़ो भारतीय लोग जानना चाहते हैं। मतलब हर कोई कुछ सालों के लिए विदेश में नोकरी करके अपने सपनों को पूरा करना चाहता है। ज्यादातर लोग विदेश घूमने के मकसद से नौकरी करते है। वही कुछ लोग घर की गंभीर आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए Foreign Job  करते हैं। कारण चाहे जो भी हो, आज की यह पोस्ट आपको सिखाएगी की विदेश में जॉब पाने के लिए किन किन दस्तावेजों, योग्यताओं और कौशल की आवश्यकता होती है।

👉 विदेश में जॉब पाने के लिए 5 जरूरी चीजें 

#1. Skill 

विदेश में जॉब पाने के लिए कई प्रकार के स्किल्स की आवश्यकता होती है। सबसे पहले, भाषा कौशल महत्वपूर्ण होता है। इसमें अंग्रेजी और जिस देश में जा रहे हैं, वहाँ की स्थानीय भाषा का ज्ञान शामिल है। एक बेहतर कम्युनिकेशन स्किल भी आपको आनी चाहिए। टेक्निकल स्किल में आपके क्षेत्र से संबंधित तकनीकी ज्ञान और कौशल शामिल हैं। 

#2. Education Qualification 

जिस क्षेत्र में आप जॉब करना चाहते हैं, उस क्षेत्र में संबंधित शैक्षणिक योग्यता और अनुभव होना जरूरी है। उदाहरण के लिए आपको फॉरेन में किसी कंपनी के बिजनेस संबंधित पोस्ट पर जॉब चाहिए तो आपके पास MBA की डिग्री होनी चाहिए।

#3. Language 

जिस देश में आप जाना चाहते हैं, वहाँ की प्रमुख भाषा का अच्छा ज्ञान होना आवश्यक है। यदि आपको अंग्रेजी बोलना आता है तो फिर चिंता की कोई बात नही है, आपको हर जगह काम मिल जाएगा। लेकिन फ्रांस, जर्मनी, जापान आदि देशों में स्थानीय भाषा का ज्ञान भी महत्वपूर्ण है।

#4.  Visa & Work Permit 

आपको उस देश का वीज़ा और वर्क परमिट प्राप्त करना होगा। इसके लिए आपको कंपनी से जॉब ऑफर लेटर की जरूरत होती है जो वीज़ा प्रोसेस में मदद करता है।

#5. Other important Things 

अच्छी नेटवर्किंग से भी नौकरी खोजने में मदद मिल सकती है, जैसे लिंक्डइन और अन्य प्रोफेशनल साइट्स का उपयोग करना। इंटरव्यू के लिए अच्छी तैयारी करें। उस देश की संस्कृति, कार्यशैली और जनरल नॉलेज के बारे में जानकारी रखें।  और हां जितना पैसा दिल्ली एयरपोर्ट तक जाने का चाहिए उसका भी जुगाड़ कर देवे। इसके अलावा अपने साथ एमरजेंसी के लिए भी पैसा रखे ताकी उस देश में Currency exchange करवाके आप अपना पसंद काम कुछ दिन कर सके।

👉 किन देशो में भारतीयों को जल्दी नौकरी मिल जाती है?

इटली, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त अरब अमीरात, सिंगापुर, सऊदी अरब, जर्मनी, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड और माल्टा भारतीयों के लिए नौकरी करने की बेस्ट जगह हैं। इन देशों में आईटी, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, इंजीनियरिंग, रिसर्च, निर्माण और लेबर जैसे क्षेत्रों में भारतीयों की उच्च मांग है।

👉 एक देश ऐसा भी जहाँ पर सभी के लिए 98% Visa Approval Success Rate है?

आपने बिल्कुल सही पढ़ा, दुनिया में एक देश ऐसा भी है जहाँ पर 100 में से 98% लोगों को पक्की नौकरी मिलती है। क्या आप जानना चाहेगे कौनसा है वो देश? इसका नाम है – एस्टोनिया।

आइए जानते हैं Estonia देश के बारे में और यहाँ आपको जॉब कैसे मिल सकती है पूरी गाइड; एस्टोनिया नौकरी पाने के लिए आपके लिए एक अच्छा देश हो सकता है क्योंकि यह एक तेजी से विकसित हो रहा देश है जो अपनी डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर, स्टार्टअप इकोसिस्टम, और लेबर वर्क व्यवसाय के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ काम करने से आपको यूरोपीय संघ में प्रवेश मिलता है और ग्लोबल स्तर पर अनुभव बढ़ाने का मौका मिलता है। इसके अलावा, एस्टोनिया की उच्च जीवन गुणवत्ता (Quality of Life) बढ़िया है। यहाँ कुछ महत्वपूर्ण स्टेप बता रहा हूँ जिनका पालन करके आप एस्टोनिया में नौकरी पा सकते हैं:

#1. सही क्षेत्र की पहचान करें

एस्टोनिया में तकनीकी, आईटी, और स्टार्टअप्स के क्षेत्र में विशेष रूप से अवसर हैं। यहाँ के प्रमुख उद्योगों में सूचना प्रौद्योगिकी, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, साइबर सुरक्षा, वित्तीय सेवाएँ, और ई-गवर्नेंस शामिल हैं। इसके अलावा यहां Texttile Industry, मजदूरी वाले कार्य भी बहुतायत संख्या में उपलब्ध है। फिर भी आप उन क्षेत्रों को चुनें जिनमें आपकी योग्यता और अनुभव हो, जिससे काम करने में आपको मजा आए।

#2. ऑनलाइन जॉब पोर्टल्स का इस्तेमाल करे।

एस्टोनिया में नौकरी पाने के लिए विभिन्न ऑनलाइन जॉब पोर्टल्स  हैं; 

LinkedIn सबसे अच्छा तरीका है एक Verified & Genuine जॉब प्राप्त करने के लिए।

● कई एस्टोनियन कंपनियाँ अपनी वेबसाइट पर जॉब ओपनिंग्स पोस्ट करती हैं। इन पोर्टल्स पर अपने प्रोफाइल को अपडेट करें और नियमित रूप से नए जॉब पोस्टिंग्स की जाँच करें।

#3. प्रोफेशनल एजेंसियों और कंसल्टेंसी सेवाओं का उपयोग

मैं यहाँ पर 100% प्रामाणिक प्रोफेशनल एजेंसियों और कंसल्टेंसी की बात कर रहा हूँ। हम आपको डायरेक्ट उन कंपनियों का सुझाव नही दे सकते। क्योंकि हमने कभी उनको आजमाया नही। कल को आप हमारे ऊपर कोई मुकदमा ठोक दे, की हमने फला आर्टिकल पढ़कर नौकरी के लिए आवेदन किया और उसने हमारे साथ फ्रॉड कर दिया। 

👉विदेश में जॉब पाने के लिए आकर्षण के सिद्धांत का प्रयोग 

आकर्षण का सिद्धांत (Law of Attraction) एक शक्तिशाली अदृश्य सिद्धांत है जो आपको विदेश में जॉब पाने में मदद कर सकता है। यह सिद्धांत कहता है कि जो चीजें आप सोचते हैं, महसूस करते हैं और कल्पना करते हैं, वे आपके जीवन में आकर्षित होती हैं। जी हाँ, बिल्कुल सही सुना, चाहे जॉब पाना हो या विदेश में खुद का बिजनेस करना हो ये सबके लिए खुला है। यहाँ पर किसी के साथ धर्म या जाति का भेदभाव नही है। विदेश में जॉब पाने के लिए आकर्षण के सिद्धांत का प्रयोग करने के कुछ आसान तरीके:;

1. सबसे पहले, आपको यह स्पष्ट रूप से तय करना होगा कि आप किस देश में और किस क्षेत्र में काम करना चाहते हैं। अपनी रुचि, शिक्षा और कौशल के आधार पर निर्णय लें।

2. विश्वास रखें कि आप अपनी पसंद की जॉब पा सकते हैं। नकारात्मक विचारों और आशंकाओं से बचें।

3. हर दिन कुछ समय निकालकर अपनी मनचाही जॉब को प्राप्त करने की कल्पना करें। खुद को उस जॉब में काम करते हुए, सफलता प्राप्त करते हुए और खुश रहते हुए देखें।

4. अपनी मनचाही जॉब के बारे में एक विस्तृत विवरण लिखें। इसमें कंपनी का नाम, पदनाम, वेतन, जिम्मेदारियां और आपके योगदान शामिल हो सकते हैं।

5.  जब आप अपनी मनचाही जॉब के बारे में लिखें या कल्पना करें, तो उस भावना को महसूस करने की कोशिश करें जो आपको मिलेगी जब आप इसे प्राप्त कर लेंगे।

6. अपने परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों को अपनी योजनाओं के बारे में बताएं। उनका समर्थन और प्रोत्साहन आपको प्रेरित रखेगा।

7.  केवल सोचने और कल्पना करने से जॉब नहीं मिलेगी। आपको अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आवश्यक Action भी लेना होगा। अपनी शिक्षा और कौशल को विकसित करें, अपनी योग्यता को बढ़ाने के लिए सर्टिफिकेट प्राप्त करें, और अपनी पसंद की कंपनियों में आवेदन करें।

8. मनचाही नौकरी प्राप्त करने के लिए कृतज्ञता एक महत्वपूर्ण और आवश्यक गुण होता है। यह न केवल आपके व्यक्तिगत विकास में मदद करता है, बल्कि आपके प्रयासों को मान्यता और समर्थन देने वालों के साथ अच्छा संबंध बनाए रखता है। कृतज्ञता दिखाना आपकी स्थिरता और संकल्प को दिखाता है, जो किसी भी नौकरी में सफलता के लिए आवश्यक होता है। अपनी अनुभूतियों और शिक्षा के लिए समर्थन व्यक्त करें, जो आपको आगे बढ़ने में मदद करते हैं। इससे आप अपने कौशलों को विकसित करने के लिए प्रेरित होते हैं। उन लोगों के साथ धन्यवाद करें जो आपको अपनी जॉब यात्रा में मार्गदर्शन और सहायता प्रदान करते हैं। उनका समर्थन आपके लिए अभूतपूर्व हो सकता है।

9. Youtube पर मौजूद Get A Dream job affirmation रोज सुने।

👉विदेश में नौकरी प्राप्त करने के लिए विजन बोर्ड कैसे बनाए?

पहले से ही यह स्पष्ट करें कि आपकी विदेशी नौकरी की विशेष विशेषताएँ क्या होंगी। इसमें शामिल हो सकते हैं जैसे कि आपकी पेशेवर स्थिरता, अनुभव, और शिक्षा का योगदान। इनको बाजार में जाकर एक प्रिंट वाले की दुकान पर प्रिंट करवा दे। उसके बाद इनको अपने घर में दीवारों पर या एक फोटो एल्बम में लगा दे। और हर रोज इसे देखे आपको बहुत खुशी मिलेगी। अपने विजन बोर्ड को उन विचारों, योजनाओं, और कदमों के साथ तैयार करें जो आपको अपने लक्ष्य तक पहुंचने में मदद करेंगे। निष्कर्ष के तौर पर विजन बोर्ड का मतलब यह है की आप अपनी Dream Country के बारे में सबकुछ समझकर अपने आपको उसमें ढाल रहे हैं। ताकि आपको एकदिन वो चीज मिल जाए। यह भी एक LOA का ही हिस्सा है जिसका वर्णन में ऊपर के पैराग्राफ में कर चुका हूँ।

👉 रिलोकेशन के बारे में जानकारी

रिलोकेशन, यानी एक नए स्थान पर जाने की प्रक्रिया, विदेश में नौकरी प्राप्ति के बाद एक महत्वपूर्ण स्टेप है। यह एक बड़े परिवारिक, प्रोफेशन, और सामाजिक परिवर्तन का समय होता है जिसमें आपको अनेक चुनोतियो का सामना करना पड़ता है। स्थानीय कानूनों, नियमों, और विशेषताओं की जानकारी प्राप्त करें। विदेश में रहने के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंटेशन, वीजा प्रक्रिया, और अन्य महत्वपूर्ण फॉर्मैलिटीज़ की जांच करें। स्थानीय शिक्षा प्रणाली, स्वास्थ्य सेवाएं, और अन्य सुविधाओं की जानकारी भी लें ताकि आप नए स्थान पर आसानी से अनुकूल हो सकें।

👉 विदेश में नौकरी के लिए बेहतरीन कोर्स कौनसे है?

A. कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग – यह क्षेत्र तेजी से बढ़ रहा है और दुनिया भर में इसकी उच्च मांग है। सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग जैसे क्षेत्रों में कई अवसर उपलब्ध हैं। इसकी अवधि स्नातक डिग्री (4 साल), मास्टर डिग्री (2 साल), और डॉक्टरेट डिग्री (4 से 6 साल) है।

B. इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग का कोर्स – इसके बारे में आपको पता ही है ज्यादा विस्तार से लिखने की आवश्यकता नही है।

C. सिविल इंजीनियरिंग – विवरण: सिविल इंजीनियर सड़कों, पुलों, इमारतों, बांधों और अन्य बुनियादी ढांचे का डिजाइन, निर्माण और रखरखाव करते हैं। वे शहरी नियोजन और पर्यावरण इंजीनियरिंग में भी काम करते हैं।

D. अन्य कोर्स में Doctors , Nurses , Teachers , और हेल्पर वाले काम शामिल हैं।

👉मजदूरो, गरीब और अनपढ़ लोगो को विदेश में कौनसा काम मिल सकता है?

विदेश में मजदूरों, गरीब और अनपढ़ लोगों को कई प्रकार के काम मिल सकते हैं,  जैसे; 

(A)  कम कुशल श्रमिकों के लिए कार्यक्रम

कई देशों में “गेस्ट वर्कर” या “अनस्किल्ड वर्कर” कार्यक्रम होते हैं जो कम कुशल श्रमिकों को अस्थायी रूप से काम करने के लिए वीजा प्राप्त करने की अनुमति देते हैं। इन कार्यक्रमों के लिए अक्सर शिक्षा या अनुभव की आवश्यकता नहीं होती है, लेकिन आपको शारीरिक रूप से स्वस्थ होने मतलब फिजिकली फिट और कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता होती है। कुछ लोकप्रिय गेस्ट वर्कर कार्यक्रमों के नाम क्रमशः दिए गए हैं

● जर्मनी का ऑटोमोटिव उद्योग: 

● कनाडा का सीज़नल एग्रीकल्चरल वर्कर प्रोग्राम

● ऑस्ट्रेलिया का रीजनल एरिया माइग्रेशन प्रोग्राम

(B) निर्माण कार्य के काम जैसे भूमिगत निर्माण, ईंट वाले काम, नक्काशी, इलेक्ट्रिकल कार्य, और सामान्य श्रमिकों के काम आपको आसानी से मिल सकते हैं।

(C) होटल और रेस्टोरेंट उद्योग में रसोईया (कुक), सफाई कर्मचारी, बर्तन साफ करने का काम आसानी से मिल जाता है। इसके अलावा मेड, जनरल लेबरर, वाशिंग और क्लीनिंग वर्कर के काम की बहुत मांग है।

(D) यहाँ पर मैं एकसाथ ही उन अन्य Works के बारे में बता रहा हूँ जो कोई भी व्यक्ति विदेश में नौकरी की इच्छा रखने वाला कर सकता है। जिसमें;  ग्रीनर, वॉलेट वर्कर, एग्रो-बेस्ड काम, फैक्ट्री काम, स्टोर ऑपरेटर का काम शामिल हैं।

👉 दुनिया के किस देश में Worker / Helper जॉब बड़ी आसानी से मिल जाती है?

दुबई एक UAE देश का शहर है लेकिन 80% लोग इसी को एक अलग देश की संज्ञा देते हैं। क्योंकि यह शहर ही अपने आप में एक देश है।  यहाँ पर सबसे ज्यादा वर्कफोर्स एशिया महाद्विप से ही है। यहाँ पर सैलेरी की रेंज ₹30,000 से ₹70,000/- तक शुरू होती है। मतलब आपके पास कोई विशेष कोशल नही है फिर भी आप महीने का 30K to 40K भारतीय रूपये आसानी से कमा लोगे एंव आपका रहना और खाना उस Company या एजेंट का होगा जो आपको लेके गया। मतलब रहने और खाने के खर्च की आपको चिंता नहीं करनी है। हाथ जोड़कर विनती, यदि आप शाकाहारी है तो पहले ही बातचीत कर ले की आपको Vegetarian Food मिलेगा या नही, वरना वहा जाकर जिंदगी नर्क हो सकती है। सिर्फ दुबई ही नही, दुनिया के किसी भी कोने में जाए, वहा के खानपान, और नियम कानूनों को जान ले। 

 [ Conclusion ] सभी एशियन देशो मुख्यतः India, Pakistan , Bangladesh, Nepal, Bhutan , Srilanka इन देशों को यदि अच्छी तनख्वाह वाली नौकरी चाहिए तो सबसे बढ़िया  आप यूरोप या Gulf Countries जाओ जिसमें मेरे पसंदीदा देश है; USA, UK, Singapore , UAE (हा भाई दुबई), कतर और माल्टा आदी।

उम्मीद है पोस्ट आपको अच्छी लगी होगी।

Share on:

मैं विनोद वैष्णव अपने ब्लॉग internetgyankosh.com पर एक आदर्श जीवन जीने से संबंधित पोस्ट लिखता हूँ। कुछ लेख आपको वो अमूल्य जानकारी प्रदान कर सकते हैं। जिसके बारे में आप सोच भी नही सकते। इसके अलावा आप मेरे ब्लॉग पर Travel, Health & internet टॉपिक से जुड़े ज्ञानवर्धक आर्टिकल पढ़ सकते हैं। www.internetgyankosh.com

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.