Computer Me Internet Kaise Chalaye ( कंप्यूटर मे इंटरनेट चलाने के 5 तरीके )

Computer Me Internet Kaise Chalaye: आज के वक्त इंटरनेट किसी भी व्यक्ति के लिए एक विशेष महत्व रखता है। पढ़ाई करने से लेकर छोटे से छोटा काम आप कंप्यूटर के माध्यम से कर सकते हैं। लेकिन इन सारी चीजों को करने के लिए आपको कंप्यूटर में इंटरनेट चलाना आना चाहिए। बहुत से लोगो को ये नही पता की Computer में Internet कैसे चलाए।

आज के इस पोस्ट में हम आपको Internet चलाने के लिए 5 तरीके बताएंगे। ये सारे 5 तरीके आप आसानी से सिख लेंगे और अगर आपने अभी – अभी कंप्यूटर खरीदा है तो आपके लिए ये पोस्ट सबसे बेहतरीन होगा। चलिए आइए, अब हम जानते हैं कि How To Use Internet In Computer In Hindi.

Computer Me Internet Kaise Chalaye ?

कंप्यूटर में इंटरनेट चलाने के बहुत सारे तरीके हैं पर हम आपको Computer Me Internet Kaise Chalaye के 5 मुख्य तरीके बताएंगे। आप निम्लिखित स्टेप्स को फॉलो करके कंप्यूटर में इंटरनेट चला सकते हैं।

  1. Mobile Data Hotspot

सबसे पहला तरीका सबसे आसान है। इस तरीके का उपयोग करने के लिए आपके पास एक स्मार्टफोन होना चाहिए। आपको सिर्फ अपने स्मार्टफोन का Hotspot चलाना है और Mobile Data Internet को ऑन करना है। इसके बाद आप अपने कंप्यूटर को खोलेंगे और Network में जाकर अपने Mobile का Data अपने कंप्यूटर के साथ कनेक्ट करेंगे।

अगर आपका Hotspot में पासवर्ड लगा हुआ है तो आप अपने कंप्यूटर में Wifi Connect करने वक्त पासवर्ड डालेंगे । आप अपना पासवर्ड मोबाइल फोन के पोर्टेबल हॉटस्पॉट के सेक्शन में जाकर देख सकते हैं। आपका पासवर्ड डिफॉल्ट रूप से कंपनी द्वारा सेट होगा। अगर आप चाहे तो उसे बदल सकते हैं।

  1. USB Tethering

ये Mobile Data Hotspot से बेहतर और तेज है। आपको USB Wire के जरिए अधिक Internet स्पीड मिलेगा। इसके लिए आपको एक USB Cable और एक स्मार्टफोन चाहिए जिसमे Internet हो। सबसे पहले आपको अपने USB Cable को कंप्यूटर से जोड़ना होगा उसके बाद उस USB Cable को अपने डिवाइस यानी स्मार्टफोन के साथ जोड़ना होगा।

जोड़ने के बाद आप अपने स्मार्टफोन के सेटिंग्स में जाकर USB Tethering सर्च करेंगे फिर आप उसपर क्लिक करेंगे और वहा पर USB Tethering वाले ऑप्शन को एनेबल कर देंगे। इसके बाद अपने आप आपका कंप्यूटर आपके Smartphone से Internet लेना शुरू कर देगा। याद रखे की आप अपने स्मार्टफोन का Internet Data ऑन रखेंगे नही तो ये काम नही करेगा।

इसके बाद आप अपने कंप्यूटर के जरिए तमाम प्रकार की सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। आप अपने कंप्यूटर के जरिए शेयर मार्केट में ट्रेडिंग कर सकते हैं, बैंक अकाउंट स्टेटमेंट देख सकते हैं। इसके अलावा आप सोशल मीडिया भी चला सकते हैं जैसे फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब आदि।

  1. Router

आप एक Router की मदद से भी अपने कंप्यूटर में Internet चला सकते हैं। अगर आपको ये जानना है की Jio Fiber का Router घर पर कैसे लगाते हैं तो आप इसके बारे में जियो की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। आप Jio Fiber के अलावे Airtel या दूसरे ब्रांड का भी ब्रॉडबैंड या राउटर लगवा सकते हैं। हर कंपनी के अलग – अलग चार्जेस हैं।

यह आप पर निर्भर करता है की आप कौनसा प्लान और कंपनी का चुनाव करते हो।राउटर लगवाने के पश्चात आप अपने स्मार्टफोन या लैपटॉप या फिर कंप्यूटर में काफी ही आसान तरीके से इंटरनेट चला सकते हैं। आप अपने राउटर का मनपसंद पासवर्ड कंपनी के एप से बना सकते हैं।

  1. Dongle

ये तरीका भी काफी आसान है। Dongle का इस्तेमाल करने के लिए आपके पास Dongle होना जरूरी है। अगर आपके पास Dongle नही है तो आपको मार्केट से एक Dongle खरीदना होगा। आप चाहे तो इसे ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। आपको उस Dongle में अपना रिचार्ज SIM लगाना होगा और उसको अपने कंप्यूटर के साथ कनेक्ट करना होगा। सिम कनेक्ट करने के बाद आपके कंप्यूटर में इंटरनेट चलने लगेगा।

  1. Ethernet Cable

इस Cable की मदद से आप Internet का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक Router की जरूरत पड़ेगी। आप इसे अपने राउटर के साथ जोड़ कर अपने कंप्यूटर में इस्तेमाल कर सकते हैं। बात रही अगर स्पीड की तो ये 2x पर आएगी। इसको स्पीड राउटर से 2x होगी। मतलब आप एक तेज इंटरनेट का अनुभव अपने कंप्यूटर में करेंगे। इससे कोई मतलब नही होता है की आप किस कंपनी का Router इस्तेमाल कर रहे हैं। आपके पास बस एक Ethernet Cable होना चहिए।

Conclusion Of Computer Me Internet Kaise Chalaye

आज के इस पोस्ट में आपने Computer Me Internet Kaise Chalaye जाना जिससे आप अपने कंप्यूटर में इंटरनेट इस्तेमाल कर सकते हैं। हालाकि, इसके अलावा भी और भी कई प्रकार की चीज़े हैं जो आप इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन हमने आपको मुख्य 5 चीज़े इस पोस्ट में बताने की पूरी कोशिश की है। अगर आपको इसका Part 2 यानी 5 और तरीकों के बारे में जानना है तो आप हमे कॉमेंट कर सकते हैं। उम्मीद करते हैं कि, आजका ये पोस्ट आपको काफी पसंद आया होगा।

Share on:

मेरा नाम अक्षत पांडे है और मैं ब्लॉगिंग करीब 3 सालों से कर रहा हूं। मैं किसी भी पोस्ट को काफी रिसर्च करके लिखता हूं। मैने अपनी ब्लॉगिंग की नई शुरुआत की है और मुझे लगता है कि मुझे आने वाले समय में अच्छी सफलता मिलेगी। आपका धन्यवाद! अधिक जाने

2 thoughts on “Computer Me Internet Kaise Chalaye ( कंप्यूटर मे इंटरनेट चलाने के 5 तरीके )”

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.